जानिए राशि मंत्र: कौन से नवरात्र में कौन सी देवी की आराधना करें
आज हम आपके लिए नवरात्री पर विशेष जानकारी और उपाय लेकर आएं , जिनके करने से आपको जीवन में सफलता मिलेगी, ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में राशि के अनुसार देवी का चयन कर साधना विधानपूर्वक की जाए तो अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। यानी आज हम आपको बताने जा रहे है कि नवरात्री के दौरान आपको को किस देवी की साधना करनी चाहिए , आइये जानते है
अपनी राशि के अनुसार करें देवी माँ की आराधना
मेष राशि : आपको भगवती तारा, नील-सरस्वती या माता शैलपुत्री की साधना करनी है
वृषभ राशि : इस राशि के जातक भगवती षोडशी-श्री विद्या की साधना करें या माता ब्रह्मचारिणी की।
मिथुन राशि : माता भुवनेश्वरी की या माता चन्द्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।
कर्क राशि : जातकों को माता कमला अथवा माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।
सिंह राशि : माता पीताम्बरा या माता कालरात्रि की उपासना करनी चाहिए।
कन्या राशि : आपको माता भुवनेश्वरी या माता चन्द्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।
तुला राशि : श्री विद्या में माता षोडशी या माता ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि : भगवती तारा या माता शैलपुत्री की उपासना करनी चाहिए।
धनु राशि : जातकों को माता कमला या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।
मकर राशि : माता काली या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।
कुंभ राशि : माता काली या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।
मीन राशि : माता कमला या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।